जौनपुर: रक्त देकर लोगों की मदद करना हमारा संकल्प:अनिल अस्थाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान
जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद की लगभग 700 समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मंगलवार को लाइन बाजार स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ब्लड बैंक पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति अध्यक्ष अनिल अस्थाना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बारी-बारी से रक्तदान किया। अनिल अस्थाना ने कहा कि रक्तदान करके किसी मरीज की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे में हम लोगों ने यह संकल्प लिया है कि जब भी हमारे रक्त की जरूरत लोगों को पड़ेगी हम लोग दान के लिए तैयार रहेगें। कार्यक्रम में महा समिति के पदाधिकारियों के साथ समाज के विभिन्न धाराओं से जुड़े लोगों के साथ साथ नगर के खिलाडि़यों ने रक्तदान करने में गजब का उत्साह दिखा। इस अवसर पर महा समिति के संरक्षक विंध्याचल सिंह, निखिलेश सिंह विशिष्ट सदस्य राधे कृष्णा ओझा, शशांक सिंह मोती लाल यादव विजय सिंह बागी महासचिव राहुल पाठक रामप्रकाश यादव मनीष देव महेश जयसवाल गौरव श्रीवास्तव अमित गुप्ता मनीष गुप्ता विजय गुप्ता अतुल प्रताप रवि शर्मा विष्णु गुप्ता राजन अग्रहरि निशाकांत आशीष रावत सर्वेश यादव रत्नेश सिंह लालता सोनकर कृष्णा सोनी आई ए डॉ एन के सिंह डॉक्टर, ए के मिश्रा, बी एन दुबे राहुल, सौरभ, जसविंदर प्रियंका सुमन अशोक कुमार प्रदीप सिंह रिंकू डॉ शरद मिश्रा क्षअत जायसवाल स्वयं यादव श्री गणेशन, नमन दीप सिंह, चुलबुल आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)