जौनपुर: बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी गिरिजा:दमयंती सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मनीषी बाल विद्या मंदिर समिति द्वारा गंगापट्टी कलां स्थित कार्यालय पर सम्मान समारोह एवं साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था कोशिश द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। उक्त अवसर पर समिति की प्रबंधक दमयंती सिंह व कार्यक्रम आयोजक राजेंद्र सिंह द्वारा मरणोपरांत स्व. गिरिजा देवी तिवारी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेत्री व समाजसेवी स्व. गिरिजा देवी तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. भगवती दीन तिवारी की पुत्रवधू और स्व.रत्नेश तिवारी की मां थीं। वर्ष 1991 में मछलीशहर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी थीं। वे जिला पंचायत सदस्य भी रहीं, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की 20 वर्षों तक अध्यक्ष रही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पिछले 40 साल सालों से सदस्य थी। परिवार की ओर से स्व. तिवारी के पौत्र राजन तिवारी ने पुरस्कार प्राप्त किया। संचालन वाद व्यंग के ख्यात कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर द्वारा किया गया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
