जौनपुर: अब तक हत्या के प्रयास के आरोपित को नहीं पकड़ सकी पुलिस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डेढ़ माह पूर्व प्रबंधक को गोली मारते समय हुआ था मिस फायर
खुटहन जौनपुर। स्थानीय चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान्न की दुकान पर सुबह बैठकर मोबाइल देख रहे एक विद्यालय प्रबंधक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से फायर का प्रयास किया था। मिस फायर हो जाने के बाद दुकान पर बैठे लोगों के ललकारने पर बदमाश उसी बाइक से जौनपुर की तरफ भाग गए। पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों पर हत्या के प्रयास का केस तो दर्ज कर लिया लेकिन डेढ़ माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी को कौन कहे अभी तक उनकी शिनाख्त तक पुलिस नहीं कर सकी। पीडि़त का दावा है कि खुटहन बाजार के आगे तिघरा और खेतासराय बाजार तक लगे कई निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी में लाल शर्ट पहने बदमाशों को जौनपुर की तरफ भागते देखा गया। आरोप है कि इसके आगे बढ़ अन्य जगहों पर फुटेज खंगाल गया होता तो बदमाशों की शिनाख्त अवश्य ही हो जाती। पुलिस घटना को लेकर निष्क्रिय हो गई है। जबकि विलंब होने से हमें अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर परेशानियां बढ़ती जा रही है। शेरापट्टी गांव निवासी चंद्रसेन यादव उर्फ पप्पू चंद्रापैराडाइज इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। रोज की तरह बीते 28 अप्रैल को सुबह वे चौराहे के बगल दुकान पर बैठ अपना मोबाइल देख रहे थे। तभी बदलापुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे एक बाइक स्टार्ट कर सड़क पर खड़ा हो गया था जबकि दूसरा जेब में रखा तमंचा निकाल पप्पू की कनपटी पर पीछे से फायर करने लगा। कट की आवाज के साथ फायर मिस हो गया। दुकानदार व वहां बैठे अन्य लोग पहले तो दहशत में आ गए। मिस फायर होता देख वे लोग भी हिम्मत जुटा कर ललकारने लगे। खुद को घिरता देख बदमाश उसी बाइक पर बैठ खेतासराय की तरफ भाग गए। भागते समय कई स्थानों पर उनका सीसीटीवी फुटेज भी कैमरे में कैद हो गया है। दोनों लाल शर्ट पहने हुए बाइक से भाग रहे हैं। उस समय यहां तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव घटना का शीघ्र खुलासा करने का दावा करते ही रह गए। उनके स्थानंतरण के बाद थाने की जिम्मेदारी योगेन्द्र सिंह को मिली है। वह भी इस घटना को लेकर विशेष रु चि नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि उनका दावा है कि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। इसका अनावरण जल्द ही कर लिया जायेगा।
![]() |
| Advt |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)