BREAKING

जौनपुर: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन जौनपुर। स्थानीय थाना गेट के सामने शाहगंज मार्ग पर संचालित एक हार्डवेयर की दुकान में सोमवार की देर रात अबूझ हालत में लगी आग से लगभग सात लाख का सामान व दुकान में रखा कागजात जलकर राख हो गया। पीडि़त दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शेरापट्टी गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव की सरस्वती मशीनरी के नाम से वर्षों से दुकान संचालित है। रोज की तरह वे शाम को दुकान का शटर बंद कर घर चले गए। आधी रात को दुकान के भीतर से धुआं का गुबार उठता दिखा। साथ ही साथ प्लास्टिक के जलने की गंध आने लगी। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दुकान संचालक को दी। वह भागते हुए पहुंचे। शटर को खोले तो भीतर सारा सामान धू -धू कर जल रहा था। विद्युत कनेक्शन काटने के बाद लोगों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया। दुकानदार का कहना है कि दुकान में रखा सात लाख से अधिक कीमत का सामान व आवश्यक कागजात जल कर राख हो गया।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें