जौनपुर: पर्वों के मद्देनजर धार्मिक स्थलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शान्ति व्यवस्था,साफ सफाई को लेकर मातहतों को दिया निर्देश
केराकत जौनपुर। बकरीद व श्रावण मास को लेकर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व सीओ गौरव शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों व मस्जिदों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व साफ सफाई सुनिश्चित करने हेतु मातहतों को कड़े निर्देश दिया। एसडीएम नेहा मिश्रा ने सीओ गौरव शर्मा के साथ नगर के शेखजादा स्थित बड़ी ईदगाह , जलालपुर में मस्जिद एवं त्रिलोचन महादेव मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुश्री मिश्रा ने बताया कि बकरीद पर्व व श्रावण मास में निकलने वाले कांवड़ के रूट व शिवमन्दिरों के आस पास साफ सफाई के साथ लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। तथा सभी मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सीओ गौरव शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था व अमन चैन बनाये रखने के लिए सभी सुरक्षात्मक तैयारीयां पूरी कर ली गयी हैं। तथा अवांछित व असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर किसी ने कानून के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन उसके साथ कठोर से कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। सीओ श्री शर्मा ने कहा कि सर्किल केराकत के सभी चारों थानों केराकत, गौराबादशाहपुर, चंदवक व जलालपुर के थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण शील रहने व असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।



,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
