लखनऊ: व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। आलमबाग के एक निजी होटल में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर कपड़ा व्यापार मंडल की ओर से आयोजन हुआ। इस मौके पर व्यापारियों ने पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल का स्वागत कर उन्हें तलवार भेंटकर सम्मानित किया।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की। कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज ने कहा की उप्र. में मुख्यमंत्री योगी की कानून व्यवस्था बहुत ही सख्त है, जिससे व्यापारी खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करता है।
इस मौके पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, अभिषेक खरे, श्याम कृष्णानी, अजीत अरोड़ा, नीरज राजपाल, दिनेश रायचंदानी, राज बत्रा, पुनीतलाल चंदानी, सतेंद्र भावनानी, विक्की अरोड़ा आदि रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
recent
uttar pradesh


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)