लखनऊ: मेले में चेन चोरी पर सास-बहू गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मेले में चेन चोरी करने की आरोपित सास- बहू को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की एक चेन बरामद हुई है। सास के खिलाफ चार व बहू के खिलाफ लखीमपुर खीरी, बाराबंकी समेत अलीगंज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर अलीगंज नागेश उपाध्याय के मुताबिक गुरुवार को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया कि बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर के पास लगने वाले मेले से उनकी चेन चोरी हो गई थी। इस मामले में कार्रवाई कर फुटेज के आधार पर चर्च रोड से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिनके कब्जे से चोरी की एक चेन बरामद हुई है। दोनों महिलाओं की पहचान सीतापुर के रामपुर भववंतपुर निवासी द्रौपदी उर्फ गायत्री (55) व उसकी बहू पूजा उर्फ प्रीती (25) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने लखनऊ व आसपास के शहर में मेला लगने वाली जगह को चिह्नित कर वहां चोरी करने की बात कबूल की। दोनों ने बताया कि चेन चोरी कर राहगीरों को कम दाम में बेंच देती थी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
