जौनपुर: कच्चा मकान ढहने से गृहस्थी का सामान दबा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र सहित आस पास के इलाकों में हुई जमकर बारिश के चलते बसेरवा गांव निवासी सुभाषचंद्र वि·ाकर्मा का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें रह रहे परिवार के लोगो की किसी तरह से जान तो बच गयी लेकिन गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। पीडि़त स्वजनों ने बताया की कच्चा मकान मे पूरा परिवार रहता है। मकान काफी पुराना हो गया था। बीती रात से रूक रूक कर हो रही बरसात के चलते पूरे परिवार के लोग मकान मं ही मौजूद थे। संयोग ही रहा की चूरूर मुरु र की आवाज सुनकर बाहर भाग निकले। तभी मकान देखते ही देखते बैठ गया। गांव के सम्भ्रांत लोगो ने पीडि़त के घर पहंुच आवश्यक खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद किया। वही राजस्व कर्मचारी धीरज सिंह ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया हैं।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent