जौनपुर: वास्तविक सुख प्रभु के चरणों में निहित:मानिकचंद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

छीतमपट्टी गांव में संत समागम का हुआ आयोजन

जौनपुर। सुईथाकला विकास खंड क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में आयोजित  संत निरंकारी मिशन  जोन नंबर 63 शाखा पट्टी नरेंद्रपुर अंतर्गत सोमवार को संत समागम का आयोजन हुआ। निरंकारी संतो महापुरु षों  एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए जोनल इंचार्ज महात्मा मानिक चंद तिवारी ने कहा कि  इंसान को वास्तविक सुख की प्राप्ति करना है तो सबसे पहले मानव को प्रभु की शरण में आना पड़ेगा। सच्चा सुख प्रभु के चरणों में ही निहित है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया सुख और भौतिकता वादी विचारधारा के वशीभूत होकर दुनियावी वस्तुओं को प्राप्त करने की चाह में दर - दर भटक रही है। मनुष्य को नहीं पता कि इस न·ार संसार में एक परमात्मा ही शा·ात सत्य है जो हमेशा रहने वाला है। चौरासी लाख योनियों को भोगने के बाद प्रभु परमात्मा की प्राप्ति के लिए  मनुष्य  की शरीर प्राप्त हुई है। ई·ार का अमोलक ज्ञान वर्तमान समय में समय की सतगुरु  माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज चरणों में शीश झुकाने पर मिलता है। जोनल इंचार्ज ने कहा कि सतगुरु  बाबा हरदेव सिंह महाराज का जीवन पूरे वि·ा के लिए एक खुली किताब के समान था जिसे पूरा वि·ा जान रहा है। सुल्तानपुर से पधारे महात्मा रामजी गुप्ता ने कहा कि परमात्मा सर्वत्र मौजूद है किंतु  सुरु  से  दिव्य दृष्टि प्राप्त होने के बाद ही इसका साक्षात्कार हो सकता है। ई·ार कभी भी केवल पूजा पाठ और कीर्तन से नहीं प्राप्त हुआ है इसके लिए ब्राह्मनिष्ठ सुरु  के चरणो में साष्टांग करना होगा। लालजी, हरिप्रसाद ,राम अनुज, कमलेश, जन्तीरा आदि लोगों ने भी अपने गीत और विचार प्रस्तुत किए। मुख्य आयोजक विमला वि·ाकर्मा ने उपस्थित निरंकारी संतो और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। संचालन रामबचन ने किया। इस मौके पर शोभा झपसु, रामयश,लखपति राधेश्याम आदि  लोग मौजूद रहे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें