नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर उपजिलाधिकारी प्रथम माज अख्तर ने शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री अख्तर ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बनी नालियों, इन्टर लाकिंग, सुलभ काम्प्लेक्स व रैन बसेरा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ नालियों व इन्टर लाकिंग के पास जमा कूड़े करकटों को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी होने वाले वर्षाकाल को मद्देनजर रखते हुए नगर पंचायत कर्मियों से वर्षा से पूर्व सभी नालियों को विधिवत सफाई कार्य पूर्ण कर लेने की हिदायत भी दिया ताकि वर्षा काल में नगर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
 |
| Advt |
 |
| Advt. |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|