लखनऊ: बच्चों ने चित्रों से दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मानक नगर विक्रम नगर के बंसल लॉन में सुरभि कल्चरल ग्रुप की ओर से बाल चित्रकार अक्सा समी की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता कक्षा दो से 10 तक तीन समूहों में हुई, जिसमें बच्चों ने अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाने, खुले में कचरा न फेंकने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने, जल संचय करने जैसे तमाम विषयों पर पेंटिंग से अपने विचार अभिव्यक्त किए। मुख्य अथिति पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू, विशिष्ट अतिथि केसरी खेड़ा महिला व्यापार मंडल की सचिव ममता रस्तोगी, शिक्षक शगुप्ता इकबाल, कामनेशू कुमार, ऋचा अग्रवाल, समीउद्दीन आदि रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा रचनाकार मोहिनी मिश्रा और संयोजक शैलेंद्र सक्सेना रहे। प्रतियोगिता में प्राइमरी ग्रुप में जन्नत असरफ शेख ने प्रथम, शिवांश शुक्ला द्वितीय, वर्षिका कुमारी तृतीय और आरोही कश्यप व अर्शजोत सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
जूनियर ग्रुप में शिफा शेख प्रथम, कीर्ति सिंह द्वितीय, पीहू शर्मा तृतीय और अंबिका वर्मा व तमन्ना यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में मन्नत ने प्रथम, रक्षा त्रिपाठी द्वितीय, सिद्धांत चंद्रा तृतीय व अर्शजोत कौर और अशफिया जमाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। कला क्षेत्र में नाम रोशन कर रहीं हुनरमंद अदिति गुप्ता, भाव्या शाह और विदुषी बेटियों को सुरभि बाल रत्न सम्मान से नवाजा गया।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |