जौनपुर: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, एक की मौत दो घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह गोमती नदी पुल के पास तेज गति के कारण अनियंत्रित हो बाइक पंद्रह फिट गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को इलाज के लिए सीएचसी डोभी ले गई जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीस वर्षीय अमरनाथ निषाद को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दो का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बलुई गांव निवासी अमरनाथ निषाद पुत्र रविन्द्र, शनि निषाद (19) व राज गौरव (20) पुत्र सुरेन्द्र एक ही अपाची बाइक से चंदवक तेज गति से आ रहे थे।चंदवक गोमती पुल के उत्तरी छोर पर बाइक अनियंत्रित हो आगे पंद्रह फिट गहरी खाई में जा गिरी।तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएचसी डोभी ले गई जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अमरनाथ को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


