भदोही: विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी साइकिल प्रतियोगिता | #NayaSaveraNetwork

भदोही: विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी साइकिल प्रतियोगिता  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भदोही। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग की ओर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है। मिशन लाइफ के तहत निःशुल्क साइकिल रैली प्रतियोगिता का आयोजन वन विभाग की द्वारा किया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी साइकिल लेकर प्रतिभाग कर सकता है। सुबह सात बजे कलेक्ट्रट से जिलाधिकारी गौरांग राठी रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्ट्रट से किया जाएगा। इसका समापन साढ़े चार किमी दूरी तय करने के बाद ग्राम सभा गजधरा के अमृत सरोवर तालाब पर होगा। विजेताओं को पुरस्कृत कर उकना हौसला भी बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी वन दरोगा उमेश पटेल ने बताया कि जो रैली में कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। जो इसके इच्छुक व्य‌क्त हो वे अपनी साइकिल लेकर साढ़े छह बजे तक कलेक्ट्रट पहुंच जाए। लेटलतीफ आने वाले साइकिल धावक को एंट्री नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही कलेक्ट्रट और गजधरा तालाव पर वृक्षारोपण भी होगा। डीएफओ नीरज आर्या ने रैली में शामिल होने के हेतू लोगों से अपील की है। कहा कि वर्तमान में हर व्यक्ति पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें। क्योंकि जब पर्यावरण संतुलित होगा, सुरक्षित होंगे। तो स्वास्थ्य भी उत्तम होगा। इन्ही पर्यावरण से हमें ऑक्सीजन मिलता है। जिसकी बदौलत हम जिंदा है। पर्यावरण को बचाना हम सब का दायित्व है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें