नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रबन्ध समिति की अखिल भारतीय बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह, संघ के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य भैया जी जोशी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामन्त्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष पद्म रवीन्द्र नारायण सिंह, अन्तरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, अन्तर्राष्ट्रीय महामन्त्री संगठन विनायक राव देशपाण्डेय की उपस्थिति में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामन्त्री मिलिन्द परिण्डे ने कृष्ण गोपाल जायसवाल को विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त का प्रान्त मन्त्री घोषित किया। इसके पूर्व श्री जायसवाल काशी प्रान्त के सह प्रान्त मन्त्री थे। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया।
 |
Advt
|
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|