जौनपुर: डीएम ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डीएम ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल हुई परीक्षा 

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में संचालित हो रहे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2023 का औचक निरीक्षण जनक कुमारी इंटर कालेज एवं टीडी इंटर कालेज में किया गया तथा कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के शुचिता पूर्ण संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए गए। निरीक्षण के समय पाया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी और कहीं भी किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि बढ़ते गर्मी में सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए जल की पर्याप्त व्यवस्था अवश्य की जाय और छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें