BREAKING

जौनपुर: साक्षी के हत्यारे साहिल को दी जाए फांसी:अजय पांडेय | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: साक्षी के हत्यारे साहिल को दी जाए फांसी:अजय पांडेय | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दिल्ली हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन के लोग

अहिप कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जौनपुर। भारत में महिला राष्ट्रपति होने के बाद भी दिल्ली में एक हिन्दू बेटी की खुलेआम हत्या हो जाना यह प्रदर्शित करता है कि भारत में हिन्दू खतरे में है। प्यार के नाम पर मासूम हिंदू बहन-बेटियों की हो रही नृशंस हत्या के विरु द्ध केंद्रीय कानून बनाया जाय। इसी को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद सहित उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया जो जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि भारत के अंदर आये दिन कट्टरवादी इस्लामिक मानसिकता रखने वाले लोग अपना नाम बदलकर एवं धर्म छिपाकर मासूम हिंदू बहन-बेटियों को लव जिहाद (प्यार) के नाम पर बहलाते-फुसलाते हैं और उसके बाद उनका धर्मांतरण करवाकर नारकीय जिंदगी जीने के लिए विवश करते हैं। हिंदू लड़की द्वारा इस्लाम स्वीकार न करने पर उसको बर्बरतापूर्ण मौत के घाट उतार दिया जाता है। विदित हो कि दिल्ली में साहिल नामक इस्लामिक कट्टरपंथी व्यक्ति ने नाबालिग हिंदू बेटी साक्षी को सिर्फ  इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने साहिल के जिहादपूर्ण प्रेम प्रस्ताव और उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। साक्षी के शरीर पर 40 से भी अधिक बार चाकू से हमला किया गया और फिर पत्थर से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि जब साहिल की गिरफ्तारी हुई, उस समय उसके हाथ में कलावा और गले में रु द्राक्ष की माला थी। इससे सिद्ध होता है कि आज भारत में बड़े स्तर पर हिंदू लड़कियों को लव जिहादी षड्यंत्र में फंसाकर धर्मांतरण करके उन्हें मौत के मुह में धकेला जा रहा है। ऐसे बर्बर लोगों के खिलाफ संसद में सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जौनपुर (काशी प्रांत) की मांग है कि अपनी असली पहचान व धर्म छिपाकर हिंदू लडि़कयों को लव जिहाद के तहत प्रेमजाल में फंसाने वाले कट्टरपंथी लोगों के खिलाफ संसद में कानून बने जिसके तहत अपराध सिद्ध होने पर ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा मिले। नाबालिग हिंदू बेटी साक्षी को बर्बरतापूर्ण मौत के घाट उतारने वाले साहिल के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाय। जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने के दौरान विवेक उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष अहिप, पवन राय जिला महामंत्री, आजाद शुक्ला जिला मंत्री, रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष, विवेक कुमार, राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, सचिन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री, डॉ वीरेंद्र सिंह विभाग कार्याध्यक्ष अहिप, सुधांशु गौड़ जिला उपाध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल सहित विभाग, जिला, तहसील स्तर के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें