जौनपुर: बार-बेंच में सामंजस्य स्थापित करना होगी प्राथमिकता:महेंद्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नवागत तहसीलदार ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात
केराकत जौनपुर। शाहगंज तहसील से स्थानांतरित होकर केराकत में आए नवागत तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बार-बेंच में सामंजस्य स्थापित करना मेरी प्राथमिकता होगी। ताकि बार बेंच में सामंजस्य स्थापित करने से ही वाद कारियों का हित हो सके। तहसीलदार श्री सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन के आदेशों निर्देशों का पालन करने एवं दिवसों के प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करना तथा जनता की समस्या को सुनकर त्वरित न्याय दिलाना भी मेरा मुख्य उद्देश्य है। मेरा यह भी प्रयास होगा कि किसी काम को लेकर जनता को बेवजह तहसील का चक्कर बार -बार न लगाना पड़े। तहसील में कार्य भार ग्रहण करने के तुरंत बाद वे बिना समय गंवाए अधिवक्ताओं की बैठक में बिना सूचना के पहुंच कर अधिवक्ताओं से मुलाकात किया। तथा अधिवक्ताओं से सहयोग करने की अपील किया तो वहीं अधिवक्ताओं द्वारा नवागत तहसीलदार का स्वागत किया गया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
