जौनपुर: पीयू में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति आभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा विगत एक सप्ताह पूर्व से नशा मुक्त समाज में जागरुकता को लेकर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
नशा मुक्त समाज व अंतराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के रूप में 26 जून पर छात्र, शिक्षकों व चिकित्सकों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं, समाज एवं राष्ट्र को नशामुक्त बनाने व नशीली दवाइयों के दुरुपयोग से रोकथाम हेतु वृहद हस्ताक्षर एवं संकल्प आभियान चलाया गया।
छात्रों द्वारा परिषर में हस्ताक्षर अभियान के तहत सपथ भी लिया गया। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति आभियान में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार ने बताया कि नशा से रोकथाम व नशा मुक्त समाज आज के परिदृश्य में बहुत जरूरी है, युवाओं को इस अभियान में आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. शशि पाण्डेय, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. बिट्टू, व्यवहारिक मनोविज्ञान के प्रो. मनोज पाण्डेय ने विचार छात्र व छात्राओं के साथ विचार साझा किया। कार्यक्रम में उत्सव सिंह, आदित्य जायसवाल, हिदायत फातिमा, श्रेया, पवन, समरजीत, अरुण, संचिता, निधि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


