दिल्ली: प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट के मामले में 4 गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। प्रगति मैदान टनल लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमे से दो आरोपियों को कल ही पकड़ लिया गया था। वहीँ उनसे पूछताछ के आधार पर बाकी 2 को भी पकड़ लिया है। जानकारी दें कि, दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में कैब रोककर बंदूक के बल पर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था।
इंडिया गेट व रिंग रोड को जोडऩे वाली प्रगति मैदान टर्नल में हथियारबंद बदमाशों ने बहते ट्रैफिक के बीच बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया उससे लग नहीं रहा था कि उनके अंदर कोई डर है। इधर बदमाशों ने ओवरटेक कर कैब रूकवाई और कैश से भरा बैग लूटकर ले गए। वहीं बदमाशों ने कुछ ही सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया था।
वहीं वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैब रुकते ही दोनों मोटरसाइकिल पर पीछे की सीट पर सवार बदमाश उतरकर अपनी बंदूकें निकालते हैं और फिर इनमें से एक बदमाश भागकर कैब चालक की सीट के पास, जबकि दूसरा पिछले दरवाजे की तरफ जाता है। वहीं बाद में वीडियो में कैब के चारों दरवाजे खुलते नजर आते हैं। इसके साथ ही पिछली सीट पर सवार व्यक्ति एक बदमाश को काले रंग का बैग थमाते दिखाई देता है, जिसमें कथित तौर पर डेढ़ से दो लाख रुपये नकद थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बैग लेने के बाद दोनों बदमाश अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग जाते हैं। साथ ही इस वीडियो में चारों बदमाश हेल्मेट पहने भी नजर आ रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



