जौनपुर: गोबरा गांव के पास पुलिस,बदमाशों में हुई मुठभेड़ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एक बदमाश को लगी गोली,एक गिरफ्तार,तीन फरार
घायल बदमाश का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के गोबरा गांव में गोमती नदी के किनारे गुरु वार अपराह्न पुलिस व अंतर्जनपदीय बदमाशों में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन बदमाश भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। इस दौरान थानाध्यक्ष के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगीं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी डोभी लाया गया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व गिरफ्तार बदमाशों के पास से पिस्टल,तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि गोबरा गांव में नदी के किनारे पांच अंतर्जनपदीय बदमाश किसी संगीन घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। सूचना पर एसओजी टीम प्रभारी रामजनम यादव व थानाध्यक्ष ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और एक बदमाश को पैर में गोली लगी वहीं एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन बदमाश भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग में एक गोली थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगीं। घायल बदमाश की शिनाख्त हरीशचंद्र यादव उर्फ चंचल उर्फ पाण्डेय पुत्र रामजी यादव निवासी गोबरा व गिरफ्तार बदमाश की अवनीश यादव उर्फ सागर पुत्र छोटेलाल यादव निवासी नरहन थाना केराकत के रु प में हुई। घायल बदमाश के पास से एक पिस्टल,तो तमंचा व कारतूस तथा गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी डोभी लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बदमाश के ऊपर वाराणसी व जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल बारह मुकदमे दर्ज है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)