जौनपुर: खाद्यान्न घोटाले में छह कर्मचारियों पर केस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात कर्मचारी और कोटेदारों की सांठगांठ से जवाहर रोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2004-05 में हुए एक हजार क्विंटल खाद्यान्न घोटाले के मामले में एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर शाम उस समय तैनात रहे छह सचिवों के खिलाफ केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। वर्तमान में संचालित मनरेगा योजना की तरह वर्ष 2004-05 में श्रमिको को गांव में ही रोजगार के लिए जवाहर रोजगार योजना संचालित थी। जिसके तहत मजदूरी में पैसे और खाद्यान्न दिए जाते थे। उसी दौरान कोटेदार व ब्लाक पर तैनात कर्मचारियों की मिली भगत से 10 टन खाद्यान्न फर्जी तरीके से रजिस्टर पर वितरण दिखाकर उसे खुले बाजार में बेंच लाखों रूपए अवैध कमाई की गई थी। जिला अधिकारी के आदेश पर जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। बीडीओ वीरभानु सिंह ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर तत्कालीन तैनात रहे छह सचिवों रणजीत सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, रामधनी सिंह, रामखेलावन तिवारी, वशिष्ठ मुनि राय और अशोक कुमार सिंह के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)