वाराणसी: सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ व कालभैरव का किया पूजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिनी वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को काशी विश्वनाथ दरबार पहुंचे। यहां गर्भगृह में उन्होंने सविधि दर्शन-पूजन किया। काशी विश्वनाथ दरबार में सीएम को देख मौजूद श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव का घोष किया तो मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें प्रसाद, रुद्राक्ष व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सीएम यहां से कालभैरव मंदिर भी गए और वहां भी पूजन के बाद आरती उतारी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विभिन्न वर्गों से मुलाकात की।
सुबह करीब 10.30 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से गोरखपुर रवाना हो गए। सीएम योगी रविवार की दोपहर बनारस पहुंचे थे। यहां कैंट विधानसभा क्षेत्र की टिफिन बैठक में शामिल होने के बाद ताज होटल में जी: 20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ रात्रिभोज में शामिल हुए थे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)