लखनऊ में ठगी कर भागा फर्म निदेशक कोलकाता में गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने मास एंटिक इंटरनेशनल फर्म संचालक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अष्टधातु पर बिजली गिरने से तैयार हुए न्यूक्लियर पावर को बेचने पर मुनाफा होने का दावा करते हुए करीब 17 लाख रुपये लिए थे।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 5 अक्तूबर 2022 को गोमतीनगर निवासी अंकित सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कोलकाता निवासी सुल्तान अहमद उर्फ नजीर अहमद वांछित था। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपित ने साथियों संग मिल कर साइबर हाइट्स बिल्डिंग में मास एंटिक के नाम से दफ्तर खोला।
सोशल मीडिया के जरिए अंकित से सम्पर्क कर राइस पुलिंग (अष्टधातु पर गिरी आकाशीय बिजली से तैयार हुई न्यूक्लियर पावर) व्यवसाय के बारे में बताया। सुल्तान का दावा था कि न्यूक्लियर पावर को नासा जैसे संस्थानों को बेचा जाता है। इंस्पेक्टर के मुताबिक करीब 17 लाख रुपये हड़पने के बाद आरोपी दफ्तर बंद कर फरार हो गए। अंकित के दर्ज कराए मुकदमे के आधार पर सुल्तान अहमद को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |