BREAKING

मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नोएडा। एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को यहां मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां सेक्टर 52 स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ब्लू लाइन मेट्रो सेवा के कॉरीडोर पर हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना की सूचना सुबह मिली, जिसके बाद स्थानीय सेक्टर 49 थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक की उम्र करीब 35 साल लग रही है। उसकी पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’ पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें