नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के आजाद फाटक पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार भाभी की मौत हो गई वहीं देवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवर को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरौली (सुरहपुर) गांव निवासी सरिता बिंद (42)पत्नी धर्मेन्द्र कुमार बिंद अपने देवर अरविंद के साथ बाइक से बुधवार को शादी के लिए लड़की देखने गई थी वहां से लौटते समय देर रात होने की वजह से वह खेतासराय अपनी नन्द के यहां रु क गई। वहां से गुरु वार की शाम घर लौटते समय आजाद फाटक पार करते वक्त बाइक रेलवे पटरी पर फिसलकर गई। जिसकी वजह से महिला की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वही देवर अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घायल अरविंद को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ