BREAKING

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से ठगे गये 58 लाख रुपये, जानें पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन स्पॉट की गई. जैकी की पत्नी से 58 लाख की ठगी की गई है. जिसकी शिकायत दर्ज कराने वह सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंची थी. आयशा ने अपनी शिकायत में अपनी जिम कंपनी एमएमए मैट्रिक्स में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस एलन फर्नांडिस नाम के शख्स पर 58 लाख रुपये का फ्रॉड करने का आरोप लगाया है. आयशा की इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जिसमें धारा 420, 408, 465, 467 और 468 शामिल है. वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

पुलिस के मुताबिक, एलन फर्नांडिस ने भारत और भारत के बाहर 11 टुर्नामेंट कराने के नाम पर कपंनी से काफी रकम ली थी. इसमें फीस के तौर पर कंपनी के बैंक खाते में 58 लाख रुपये जमा कराए गए थे. लेकिन इसपर आयशा श्रॉफ की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. 

जानकारी के मुताबिक, आयशा ने एलन को साल 2018 में अपनी जिम कंपनी एमएमए मैट्रिक्स में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस की जिम्मेदारी सौंपी थी. इस कंपनी को आयशा और आयशा के बेटे टाइगर श्रॉफ मिलकर रन करते है.    

आयशा के साथ पहले भी कई बार ठगी की घटना हो चुकी है. इससे पहले आयशा ने 2015 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साहिल खान के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. यह मामला 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का था, जिसे आपसी समझौते के बाद सुलझा लिया गया था.

बता दें, जैकी श्रॉफ की पत्नी एक मॉडल और बॉलीवुड की अदाकारा रह चुकी हैं. आयशा को सलमान खान के साथ  कोल्ड ड्रिंक के एक एड में भी देखा गया था. उन्होंने साल 1983 में बनी हिन्दी फिल्म तेरी बाहों में भी एक्टिंग किया है. जिसमें उनके साथ मोहनीश बहल मेन लीड रोल में नजर आए थे.


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें