BREAKING

झावेरी बाजार में 5 मंजिला इमारत में लगी आग| #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

  • दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर, फंसे लोगों को बचाया गया

मुंबई। मुंबई के झावेरी बाजार इलाके में शुक्रवार रात एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और पानी के 8 टैंकरों को भी घटनास्थल पर लाया गया. दमकल विभाग ने इमारत में फंसे सभी 50-60 लोगों को बाहर निकाल लिया है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है.

घटनास्थल पर मौजूद दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘आग गुरुवार रात 1 बजकर 38 मिनट पर लगी. आग पर शुक्रवार सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक पूरी तरह से काबू पा लिया गया.’ शुरुआत में आग इमारत की निचली मंजिलों में लगी थी लेकिन जल्दी ही ऊपरी छह मंजिलों तक फैल गई. आग ने इमारत की पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल को बुरी तरह प्रभावित किया है.

मुंबई फायर ब्रिगेड ने फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने के लिए बगल की इमारत की सीढ़ियों का उपयोग करते हुए तेजी से बचाव अभियान शुरू किया. तेज गर्मी और आग की लपटों के कारण पहली और दूसरी मंजिल पर छत का एक हिस्सा और साथ ही सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया. अभी इस हादसे को लेकर और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें