नेपाल में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 5 लोगों की मौत, 28 लापता | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

काठमांडू. नेपाल के पूर्वी हिस्से में इस समय बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. पूर्वी नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग लापता हैं. कोशी प्रांत की पुलिस के अनुसार पूर्वी नेपाल के चार जिलों में शनिवार शाम से अब तक पांच लोगों की मौत की जानकारी दर्ज की गई है. कोशी प्रांत में मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है. बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ आ गई है.  वहीं, कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और धानुक्ता में तबाही मचाई है.  पुलिस के अनुसार पंचथर में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि ताप्लेजंग, संखुवासभा और धानुक्ता में कम से कम एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है. पुलिस ने बताया, ‘संखुवासभा में कम से कम 21, पंचथर में 4, ताप्लेजंग में 3 लोग शनिवार रात से लापता हैं.’  मानसून ने पिछले हफ्ते नेपाल में प्रवेश किया था. उसके बाद वह सप्ताहांत तक पूरे देश में फैल गया. लेकिन भारी बारिश की वजह से बने बाढ़ जैसे हालात के कारण स्थिति बिगड़ गई है. कई जगह भूस्खलन होने से जानमाल का नुकसान हुआ है. माना जा रहा कि आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें