प्रयागराज: प्रतीक्षा सूची से सर्वाधिक 431 अभ्यर्थी बने हिंदी के शिक्षक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम या एलटी ग्रेड) भर्ती 2018 के तहत प्रतीक्षा सूची से चयनित 911 अभ्यर्थियों में सर्वाधिक 431 हिंदी के शिक्षक बने हैं। पूर्व चयनित अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त होने के बाद रिक्त 946 पदों के सापेक्ष आयोग ने 911 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
इनमें हिंदी (पुरुष शाखा) के 255 व हिंदी (महिला शाखा) की 176 अभ्यर्थी शामिल हैं। कला (पुरुष शाखा) 129 व कला (महिला शाखा) 67, सामाजिक विज्ञान (पुरुष शाखा) 98 व सामाजिक विज्ञान (महिला शाखा) 87, अंग्रेजी (पुरुष शाखा) 42 व अंग्रेजी (महिला शाखा) 38, जबकि जीव विज्ञान महिला शाखा में 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार यह परिणाम हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगा। औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों के सत्यापन के संबंध में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |