झारखंड: बस स्टैंड में 3 बसों में अचानक लगी आग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टॉप पर तीन बसों में अचानक आग लग गयी है। इस आग लगने की कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। घटना के विवरण का इंतजार है। जानकारी दें कि, बीते अक्टूबर 2022 को भी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में ही बस जलने की घटना हुई थी। दरअसल तब खादगढ़ा बस स्टैंड में दिवाली में रात के समय पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और कंडक्टर इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर सो गए। इस दौरान किसी तरह बस में दीए से आग लग गई, जिसमें बस ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही जिंदा जल गए थे। उक्त बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी।