ओडिशा: टाटा स्टील के प्लांट में भाप से 18 झुलसे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भुवनेश्वर। ओडिशा के ढेंकनाल जिले में टाटा स्टील के मेरामंडली संयंत्र से दुर्घटनावश भाप रिसने की घटना में घायल दो लोग अब भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जबकि 16 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। भाप रिसाव की घटना मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे संयंत्र में जांच कार्य के दौरान हुई और संयंत्र के कर्मी तथा इंजीनियर इसकी चपेट में आ गए। 

बयान में कहा गया है, ‘‘हादसे में झुलसे 18 लोगों को कटक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो लोग अब भी आईसीयू में हैं। अन्य घायल व्यक्तियों की स्थिति स्थिर है और उन्हें लगातार उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल मुहैया कराई जा रही है।’’

टाटा स्टील ने एक बयान में कहा, ‘‘दुर्घटना स्थल पर घबराहट का गंभीर दौरा पड़ने की शिकायत के बाद शुरू में जिस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उसके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है और उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।’’

 ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञानरंजन माहपात्रा ने मंगलवार को कहा कि करीब 19 लोग घटना में घायल हुए थे। घायलों को तुरंत संयंत्र के अंदर स्थित ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया और फिर उन्हें आगे के उपचार के लिए कटक भेजा गया।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें