जौनपुर: हरा पेड़ काटने के आरोप में छह गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमुआ से पुलिस ने हरा पेड़ काटने के आरोप में 6 युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस संबंध में बताते चलें कि पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत अवैध रूप से पेड़ काटने वाले को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था कि इसी बीच बीते 5 मई को मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सभा जमुआ में कुछ लोग हरा पेड़ काट रहे हैं तो थाना प्रभारी महेश सिंह अपनी टीम बनाते हुए मौके पर घेराबंदी कर लिया और 6 लोगों को हरा नीम का पेड़ काटते हुए गिरफ्तार कर लिया जिसमें रामचंद्र चौहान सुरेश चौहान निवासी जमुआ थाना सिकरारा विनोद गौतम निवासी परसत रोशन अली निवासी रखवा डॉ गौतम निवासी गौहर मकालु गौतम निवासी ब्राम देवा थाना मडि़याहूं बताए गए हैं। उक्त लोग नीम का हरा पेड़ काट रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2 दिन का हरा पेड़ दो कुल्हाड़ी दो अलग अलग रस्सी 80 फुट की एवं दो मशीन का चैन कटर बरामद किया। सभी अभियुक्तों को भारतीय वन विभाग अधिनियम धारा 1927 के तहत चलान कर न्यायालय भेज दिया गया।