निकाय चुनाव के दूसरे चरण का वोटिंग शुरू | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में बृहस्पतिवार को मतदान शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 11 मई को प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा अमेठी समेत 38 जिलों में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। वोट शाम छह बजे तक डाले जाएंगे।

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव को प्रदेश के शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के आकलन की कसौटी के रूप में देखा जा रहा है। इन चुनाव के लिए प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण के तहत गत चार मई को मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों की घोषणा आगामी 13 मई को की जाएगी। राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे।

दूसरे चरण में मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या नगर निगमों के महापौर का भी चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्यों के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुमार ने बताया कि नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार तथा इनके 3,459 सदस्यों के पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सात नगर निगमों-मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर एवं अयोध्या में महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन के लिए 6,111 मतदेय स्थल एवं 1,798 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इसी तरह 95 नगर पालिका परिषदों में 8,198 मतदेय स्थल तथा 2,537 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुमार ने बताया कि 268 नगर पंचायतों एवं 3,495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5,309 मतदेय स्थल एवं 2,043 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*स्व. सुरेन्द्र प्रताप सिंह (वकील साहब) के आदर्शों पर स्थापित विद्यालय - PAARTH GLOBAL ACADEMY | 1248- Sahakari Colony (Purvi) Umarpur Ruhatta, Jaunpur-222002 (U.P.) | English Medium School C.B.S.E. Pattern | Admission Open For-2023-24 | Playgroup to 8th | Free Admission | Inspired By True Education | PAARTH GLOBAL ACADEMY | Special Features:- 1. Right balance of academic activities. 2. Wonder world for Pre-primary kids. 3. Co-Educational Institute. 4. Holistic & child friendly assessment. 5. Trained & qualified Teachers. 6. Adequate resources of practical learning. 7. Emphasis on child's total personality development on every sphere. 8. Smart classes teaching audio/video 9. CCTV observation | Contact for Admission: 9451159062, 7007166163 | Mrs. Shipra Singh (Principal): 6387322599 | Form available in School campus from date:- 25/04/2023 Timing-Between 09:00am to 3:00pm | NayaSaveraNetwork*
Advt.




*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp@ |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ