हड्डियों को कमजोर कर देती हैं ये चीजें, तुरंत बंद कर दें इनका सेवन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

30 की उम्र पार करने के बाद लगभग हर दूसरा व्यक्ति हड्डियों से जुड़ी किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या की चपेट में आ जाता है। इन समस्याओं से बचने का एकमात्र उपाय हड्डियों को मजबूत करना है। हड्डियों की मजबूती के बिना बढ़ती उम्र में शरीर को फिट रखना असंभव है। 

अगर हमारा शरीर ही फिट नहीं होगा तो बुढ़ापे में हमें बीमारियों से लड़ने में मदद कैसे मिलेगी। इसलिए जरुरी है कि लोग कम उम्र में ही अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना शुरू कर दें। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी कैल्शियम है। 

इसके साथ विटामिन डी भी जरुरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत किसी से छिपी नहीं है। 

लेकिन आज हम हड्डियों को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर करने वाली चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आजकल लोगों की डाइट में बहुत सी ऐसी चीजें शामिल है, जो धीरे-धीरे कर उनकी हड्डियों को कमजोर कर रही हैं। चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

कैफीन- ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय और कॉफी से करते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में कैफीन पाया जाता है। कैफीन के अपने स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं तो ये आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कैफीन का ज्यादा सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो जाती है।

चीनी- शरीर को एक्टिव रखने के लिए चीनी का सेवन करना बेहद जरुरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करना हड्डियों को कमजोर कर देता है। इसलिए चीनी का सीमित मात्रा में सेवन करने की कोशिश करें। चीनी या चीनी से भरपूर चीजों का सेवन करने से हड्डियों के साथ-साथ दाँतों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

नमक- चीनी की ही तरह नमक और नमक से भरपूर चीजें हड्डियों के लिए अच्छी नहीं होती है। नमक शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है। इसलिए अगर आप बुढ़ापे में हड्डियों से जुडी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करना बंद कर दें।


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ