नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रोटरी क्लब के गौरवपूर्ण 59वें वर्ष के अध्याय में सत्र 2023-24 के लिए सीए सुजीत अग्रहरी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये। बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर की मीटिंग में सर्वसम्मति से सीए सुजीत अग्रहरी को अध्यक्ष, विवेक सेठी को सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजीव साहू को चुना गया। रोटरी का नया सत्र आगामी 1 जुलाई 2023 से चयनित पदाधिकारियों के साथ आरम्भ होगा। सीए सुजीत अग्रहरी ने बताया कि रोटरी द्वारा रोटरी इन्टरनेशनल के निर्देशन में विविध कार्यों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्य एवम प्रोजेक्ट संपन्न किए जायेंगे। रोटरी के 7 फोकस एरिया पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर समाज को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं क्लब के उद्देश्यों पर चलते हुए अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का प्रयास करु ंगा। विशेषकर बड़े व स्थाई सेवा परियोजना शुरू करने का प्रयास करु गां जिससे समाज के ग़रीब व बेसहारा लोगों की मदद हो सकें। रोटरी मित्रों के सहयोग से क्लब गतिविधियों को पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। चुनाव प्रक्रिया का पालन कर औपचारीक रूप से पूर्व में ही अपने निवास पर डॉ क्षितिज शर्मा ने अध्यक्ष पद एवं अन्य चयनित अधिकारियों की घोषणा कर दिया था। सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, राजीव साहू, विवेक सेठी, दुर्गेश तिवारी ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ