नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में नवनिर्मित राधे कृष्ण धाम में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मां अन्नपूर्णा धाम, बैकुंठ धाम होते हुए श्री गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज तक पहुंची। जिसके बाद मंदिर पर राधे कृष्ण एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई। शोभा यात्रा में लोग राधे राधे का नारा लगाते हुए चल रहे थे। यह मंदिर ग्राम वासियों के सौजन्य से बन सका। शोभा यात्रा में महिलाएं और पुरु ष नाचते गाते चल रहे थे। श्यामधर त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, तेजप्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, अनिल मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ