जौनपुर: टैक्स व ब्याज जमा करने पर निरस्त पंजीयन होगा बहाल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जीएसटी अमिनस्टी स्कीम के तहत व्यापारियों को मिली राहत

जौनपुर। सहायक आयुक्त (प्रशासन) राज्य कर ने जीएसटी में पंजीकृत समस्त व्यापारियों को अवगत कराया गया है कि जीएसटीएन द्वारा कारोबारियों, उद्यमियों और व्यापारियों को जीएसटी अमिनस्टी स्कीम के तहत बड़ी राहत दी गयी है। 1 जुलाई 2017 से 31 दिसम्बर 2022 तक के निरस्त पंजीयन पर जीएसटी अमिनस्टी स्कीम के तहत यह व्यवस्था दी जा रही है कि यदि टैक्स एवं ब्याज के साथ व्यापारी अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल करते हुए पंजीयन से संबंधित रिवोकेशन प्रार्थना-पत्र आन लाईन दाखिल करता है तो विभाग द्वारा निरस्त पंजीयन बहाल कर दिया जाएगा। आम तौर पर यह देखा गया है कि व्यापारियो द्वारा लगातार तीन माह से अधिक रिटर्न न दाखिल करने के कारण विभाग द्वारा व्यापारी का पंजीयन निरस्त कर दिया जाता है। व्यापारियों को पंजीयन निरस्तीकरण का आदेश निरस्त करने के लिए 30 दिन के अन्दर रिवोकेशन प्रार्थना-पत्र दाखिल करना होता है इसमें विफल रहने पर पंजीयन पुन: बहाल करने हेतु अपर आयुक्त, राज्य कर के समक्ष अपील दाखिल करना होता है। इस स्कीम के तहत व्यापारियों को लेट फीस के संबंध में विशेष छूट प्रदान करते हुए व्यापारियों को यह सुविधा दी गयी है कि यदि व्यापारी टैक्स और ब्याज स्वत: जमा कर देता है तथा आनलाईन रिवोकेशन प्रार्थना-पत्र दाखिल करता है तो उसका निरस्त पंजीयन बहाल कर दिया जाएगा। यह सुविधा दिनांक 30 जून 2023 तक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने पर दी जा रहा है। इससे व्यापारी को आईटीसी आदि के संबंध में हो रहे असुविधाओं का सामना नही करना पडेगा। इसके अतिरिक्त जीएसटी विभाग द्वारा फेक/फर्जी पंजीयन के विरूद्ध दिनांक 16 मई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक पंजीयन के संबंध में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। 

*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | Affiliated to C.B.S.E., New Delhi, 10+2 English Medium Co-Educational Senior Secondary School | CLASS XI (Sci. & Com.) FOR SESSION - 2023-24 | Limited time Offer | Important Discount offer is available till 31st May, 2023. Classes started. HURRY! | One Month Fees Discount on New Admission in Class XI | For Admission Related Queries | DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Contact us on: 9235443353,  8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 70642 | #NayaSaveraNetwork*
Advt.




*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp@ |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ