नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की मासिक बैठक आज लोढ़ा कोस्टोरिया में संपन्न हुई। मां विषय पर आयोजित काव्य गोष्ठी में करीब 30 सदस्यों ने भाग लिया। काव्य मंच की संस्थापक डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा पिछले 15 वर्षों से इसका कुशल संचालन करती आ रही हैं। करीब 70 प्रबुद्ध महिलाएं सक्रिय रुप से मंच से जुड़ी हुई हैं। हर मासिक बैठक में कुछ नए विषयों पर काव्य पाठ और परिचर्चा की जाती है । कुल मिलाकर महिलाओं के लिए काव्य जगत का यह मजबूत और प्रभावशाली मंच है।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ