नया सवेरा नेटवर्क
उपजिलाधिकारी को सौंपा 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन
मछलीशहर जौनपुर। अखिल भारतीय किसान सभा व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के समर्थन में तहसील परिसर में गुरु वार को एक दिवसीय प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संदर्भित 9 सूत्रिय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को सौंपा। मजदूर यूनियन ने मांग किया कि महिला पहलवानों का यौन शोषण करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की जाय। कानून व्यवस्था ठीक की जाय। किसानों को खाद,बीज,कृषि यंत्र में छूट,किसानों को मुफ्त बिजली दी जाय। रजिस्ट्री शुल्क कम किया जाय, तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय। मनरेगा में लूट खसोट बन्द कर मजदूरों को 200 दिन काम की गारन्टी दी जाय। आवारा पशुओं से किसानों के फसल की सुरक्षा की जाय। इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जय लाल सरोज,भूलन बौद्ध,राम बुझारत ,नारद मुनि,रविन्द्र कुमार,बसंत लाल आदि उपस्थित थे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ