 |
शालू स्वर्णकार |
 |
नारायण उपाध्याय |
नया सवेरा नेटवर्क
नारायण को मिली 378 रैंक, शालू को 493 रैंक
सुजानगंज जौनपुर। सोमवार को आईएएस परीक्षा का परिणाम आते ही जिले के दो होनहार अभ्यर्थियों ने परीक्षा पासकर अपने जिले व तहसील के नाम के साथ साथ परिवार वालों का नाम रौशन कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछलीशहर तहसील क्षेत्र के सुजानगंज थानांतर्गत दहेंव ग्राम सभा निवासी दीपचंद उपाध्याय के पुत्र नारायण उपाध्याय का चयन सिविल सर्विस आईएएस में 378 रैंक पर हुआ तो पूरा गांव खुशी से झूम उठा। पिता दीपचंद उपाध्याय ने बताया कि बचपन से ही मेरा पुत्र नारायण उपाध्याय आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता था हलांकि उसकी रैंक 378 आई है जो भी कैडर उसे मिलेगा वोह देश की सेवा करने के लिए तैयार है। वहीं बालवरगंज गांव निवासी राधेश्याम स्वर्णकार की पुत्री शालू स्वर्णकार ने भी अपने गांव का नाम रौशन करते हुए परीक्षा में 453 रैंक प्राप्त किया है। हलांकि शालू स्वर्णकार को 2020 में आईपीएस कैडर पर चयन हो चुका था। फिलहाल पिता राधेश्याम स्वर्णकार ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर किया है।
 |
Advt
|
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|