जौनपुर: चित्र के माध्यम से बच्चों ने जल संरक्षण के लिए किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: चित्र के माध्यम से बच्चों ने जल संरक्षण के लिए किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

यातायात निरीक्षक ने नियमों की दी जानकारी

प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से पूछे सवाल

सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हूँसेपुर कबूलपुर  के कक्षा छ: से दस तक के बच्चों ने जल संरक्षण के लिए सांकेतिक चित्र के माध्यम से मंगलवार को जागरूक किया। इस अवसर पर  यातायात निरीक्षक सैयद हुसैन मुन्तजर ने बच्चो के द्वारा जल सरंक्षण के लिए किये गए प्रयास की सराहना करते हुए यातायात नियमों की भी विस्तृत से जानकारी बच्चों को दिया। सांकेतिक चित्र को यातायात निरीक्षक ने बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उसके बिषय में बच्चों से जबाब सवाल किए। संतुष्ट होने के बाद जलसंरक्षण के लिए निम्न उपाय वर्षा के जल, हैंडपम्प,पम्प से गिरने वाले वेस्ट पानी को कैसे स्टोर किया जाय। इसकी विस्तृत जानकारी दिया। उसके बाद बच्चों को यातायात के लिए कितनी कठिनाइयां सड़कों पर आ रही है। उसके बारे में बताया। अपने वक्तव्य में उंन्होने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कदापि न करें। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। एकाएक सड़क पार न करें।   छोटी छोटी बातों को लोग वाहन चलाते समय ध्यान  रखें तो मोटरसाइकिल या चारपहिया वाहन से जो दुर्घटनाएं हो रही है। उनमें बहुत कमी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को साइकिल, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, जो भी चलाने के लिए कभी भविष्य में मिले तो यह सब बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष सूबेदार सिंह, अवनीश सिंह, ध्रुव मिश्रा, उमेश मिश्रा,अंकित श्रीवास्तव,विवेक सिंह, सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका  मौजूद रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ