नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के ऊमरपुर गौसाई का पूरा गांव मे परिवार के दो भाईयो में हुई मारपीट मे चार लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा निवासी प्रथम पक्ष रीतेश गिरी 41 वर्ष पुत्र स्व. मुख्तार गिरी ,नीलम गिरी 38 वर्ष पत्नी रितेश गिरी तथा दूसरा पक्ष कबूतरा गिरी 60 वर्ष पत्नी स्व. सूबेदार गिरी, नितेश गिरी 19 वर्ष पुत्र स्व. सूबेदार गिरी जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए स्थित की गंभीरता को देखते हुए चारो घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0 टिप्पणियाँ