![]() |
गिरी कच्ची दीवार |
![]() |
रोते बिलखते परिजन। |
नया सवेरा नेटवर्क
रसोई में खाना बनाते समय हुई घटना
करंजाकला जौनपुर। क्षेत्र के बरैयांकाजी गांव में शुक्रवार की शाम दीवार ढहने से पिता व पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनो ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। सूचना पर पहुंचे सीईओ संत उपाध्याय ने स्वजनो को शासन से मुआवजा दिलाने का आ·ाासन दिया है। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयांकाजी गांव निवासी राजधारी प्रजापति व पुत्री दीपांजली रसोई में बैठकर खाना बना रहे थे। इसी दौरान रसोई की कच्ची दीवार राजधारी 40 वर्ष व उसकी पुत्री दीपांजली 12 वर्ष के उपर ढह गई और दोनो दीवार के मलबे में बुरी तरह से दब गए। दीवार ढहने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह से राजधारी व पुत्री दीपांजलि को मलबे से बाहर निकाल लिया, कच्ची दीवार ढहने से राजधारी व दीपांजली के सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई थी हालत बिगड़ते देख परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया है। स्ूात्रो की माने तो राजधानी की पत्नी सुमित्रा की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते बृहस्पतिवार शाम राजधारी अपने बच्चों को लेकर खाना बना रहा था और उसी दौरान कच्ची दीवार ढह गई जिसके चलते पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनो ने बताया की राजधारी के कुल पांच बच्चे है। राजधारी मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर कर रहा था पिता के गुजर जाने के बाद पांचों बच्चों का लालन पालन करने वाला अब सिर्फ राजधारी की पत्नी सुमित्रा ही है। पत्नी ने प्रशासन से मुआवजा की की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सीईओ संत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें शासन से मुआवजा दिलाने का आ·ाासन दिया है। वहीं घटना को लेकर पत्नी सुमित्रा ने सरायख्वाजा थाने पर तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ