जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंघई-जौनपुर रेलखंड पर भगवानपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ देर के बाद आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची जीआरपी और बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। गोठाव गांव निवासी 56 वर्षीय लालबहादुर यादव उर्फ लल्लू पुत्र नन्हकू यादव अपने घर रात में सोये थे और सुबह उनका पता नही चला। परिजन खोजबीन में लगे थे, तभी पता चला कि एक व्यक्ति भगवानपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर आंनद विहार से गाजीपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से कट गया है। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। कुछ देर के बाद खोजबीन में लगे परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त की। मृतक की पत्नी बरमा देवी के साथ पंकज यादव, नीरज, धीरज, व अनुज का रो-रोकर बुरा हाल है। लालबहादुर घरपर रहकर खेती-किसानी का काम करते थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
![]() |
| विज्ञापन |


