महाराष्ट्र में ठगी कर भागा बिल्डर लखनऊ से गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को गुड़ंबा से बिल्डर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ ठाणे जनपद में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर महाराष्ट्र ले जाया गया है। इंस्पेक्टर नीतीश श्रीवास्तव के मुताबिक जानकीपुरम सेक्टर-जी निवासी बिल्डर सौरभ मिश्रा ने महाराष्ट्र के ठाणे में फर्म बनाई थी।
मकान निर्माण का झांसा देते हुए आशुतोष पाण्डेय से दो करोड़ रुपये लिए थे। इसके बाद सौरभ महाराष्ट्र छोड़ कर भाग निकला। आशुतोष ने ठाणे पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया। सर्विलांस की मदद से जांच करते हुए महाराष्ट्र पुलिस लखनऊ पहुंची।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

