जौनपुर: पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- कब्जे 1 किग्रा 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइनबाजार के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रोहित मिश्रा मय हमराह हे0का0 सुजीत सिंह व का0 नरेन्द्र कुमार थाना लाइन बाजार जौनपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.05.23 को समय करीब 09.35 बजे राजासाबह के पोखरा के पास पचहटिया से एक अभियुक्त नलिन राय उर्फ बिक्की पुत्र नरसिंह निवासी भुलनडीह थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 35 वर्ष को 1 किग्रा 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 260/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लाइन बाजार नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रोहित मिश्रा, हे0का0 सुजीत सिंह, का0 नरेन्द्र कुमार, थाना लाइन बाजार जौनपुर शामिल रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
