देश रतन एडवोकेट्स एसोसिएशन के निर्विरोध महासचिव निर्वाचित | #NayaSaveraNetwork
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन चुनाव कार्यक्रम के निर्धारित समय के पूर्व ही संपन्न कर लिया गया। इसके तहत जितने पद थे, उतने ही नामांकन हुए थे। इस कारण मतदान कराने की आवश्यकता नहीं समझी गई और नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार प्रथम, महासचिव देश रतन चौधरी, उपाध्यक्ष के तीन पदों पर अशोक भटनागर, जयराज सिंह तोमर और एसपीएस राठौर जबकि वित्त सचिव पद पर पंकज कुमार, पुस्तकालय सचिव के लिए जीतेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए अजय कुमार पाठक, अनंत कुमार तिवारी, मोहम्मद ईशा खान, पंकज त्रिपाठी, पंकज कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं सिद्धार्थ सिन्हा निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह के मुताबिक कार्यकारिणी के लिए कुल आठ नामांकन हुए थे, जिनमें से अनुराग शुक्ल का पर्चा अवैध पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया। इस प्रकार कार्यकारिणी के सात पदों के लिए सात ही नामांकन रह गए। इसी प्रकार अन्य पदों पर भी एक-एक नामांकन ही हुए थे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |