प्रयागराज: धूमधाम से मनाया गुरुदेव रविशंकर का जन्मोत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अदिति अपार्टमेंट सिविल लाइंस में शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह गुरु पूजा, महा क्रिया और भजन-संध्या आयोजित की गई। भक्तों ने गुरु भजन की संगीतमय प्रस्तुति की।
भक्तों की ओर से मारिया सदन वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया गया। वक्ताओं ने गुरुदेव के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हुए भंडारे में भक्त प्रसाद पाकर निहाल हो गए। शिक्षक मूलचंद यादव, पंकज मिश्र, योगेश केसरी, वसुंधरा वत्स, स्वामीनाथ निगम, डॉ. सत्ता सिंह, डॉ. विनीता विश्वकर्मा, राय सचिन, रूपाली, विनय गोयल, भीष्म सिंह मौजूद रहे। संयोजन मूलचंद यादव ने किया।