भायखला में बृहन्मुंबई पुलिस द्वारा सरकार आपके द्वार .., कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से किया गया संवाद

मुंबई। बृहन्मुंबई पुलिस, परिमंडल क्रमांक 3 पुलिस उपायुक्त द्वारा 27 मई को भायखला पूर्व स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसाले उद्यान व प्राणी संग्रहालय के थ्रीडी सभागृह पेंग्विन कक्ष में शाम 5 बजे से रात 8:10 बजे तक सरकार आपके दरवाजे पर, कार्यक्रम के तहत जनता के साथ सुसंवाद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री तथा मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर तथा सम्मानित अतिथि के रूप में भायखला विधानसभा की विधायक यामिनी जाधव उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में परिमंडल क्रमांक 3 के पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने प्रास्ताविक के रूप में मुंबई पुलिस द्वारा जनता तथा वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों की जानकारी दी। प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में बोलते हुए शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि सरकार आपके दरवाजे पर, कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। विधायक श्रीमती यामिनी जाधव ने भी अपने विचार रखे। 




कार्यक्रम में परिमंडल क्रमांक 3 के अंतर्गत स्थित भायखला आगरीपाड़ा ,ताड़देव, नागपाड़ा, एनएम जोशी मार्ग, वरली,समेत सभी पुलिस स्टेशनों से जुड़े शिकायतकर्ता महिला तथा वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। जूनी पुलिस वसाहत और बॉडीगार्ड पुलिस वसाहत परिसर में समस्याओं के निराकरण के लिए महिलाओं ने शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। भायखला पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक खोत ने भी दीपक केसरकर का स्वागत किया। 

विदेशी महिला का विनयभंग करने वाले आरोपी को 2 घंटे के अंदर पकड़ने वाली भायखला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक खोत का भी पालक मंत्री के हाथों सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्याओं का निवारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने अच्छे कार्यक्रम के लिए मुंबई पुलिस और सरकार को धन्यवाद दिया। 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश विभाग के अपर पुलिस आयुक्त अनिल पारसकर, पुलिस उपायुक्त अकबर पठान, जिला महिला व बाल कल्याण अधिकारी शोभा शेलार, जिला समाज कल्याण अधिकारी नम्रता सेजवाल, बीएमसी के वार्ड अधिकारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त विट्ठल शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त पन्हाले, तहसीलदार शिल्पा कामथे समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा शिंदे तथा पुलिस निरीक्षक गजेंद्र क्षीरसागर ने किया। कार्यक्रम में करीब 350 महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें