मुंबई: एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर अनिल गलगली ने उठाए सवाल | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। जरीमरी में मुंबई हवाई अड्डे के रनवे के पास की दीवार गिर गई है और अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया गया है, केवल एक पत्रे से इलाके को घेर लिया गया है। घटना रविवार शाम 6.40 बजे की है। एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान है और प्रशासन धीमी गति से काम कर रहा है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने ट्वीट कर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कुर्ला अंधेरी रोड पर जरीमरी कब्रिस्तान के सामने की दीवार गिर गई है और यह स्पॉट रनवे से भी सटा हुआ है। यहां मनपा का ठेकेदार काम कर रहा है और जेसीबी से दीवार गिरने की आशंका जताई जा रही है।
एयरपोर्ट प्रशासन को जिस तत्परता से कार्रवाई करने की जरूरत है, उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। अनिल गलगली के मुताबिक, बड़ा सवाल यह है कि जब तेज गति से दीवार बनाने की जरूरत है तो सिर्फ पत्रा बिठाने से क्या होगा?
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |